कुशीनगर, फरवरी 9 -- कुशीनगर, हिटी। विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम घूरछपरा व डगरहा में सड़क निर्माण के लिए शिलान्यास समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सदर विधायक मनीष जायसवाल ने घूरछपरा के नौका टोला संपर्क मार्ग व मिठहा माफी में डगरहा संपर्क मार्ग का पूजन कर शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत घूरछपरा मेन मार्ग से नौका टोला होते सिसहन बलकुड़िया मार्ग को जाने वाली दो किलोमीटर पिच सड़क का शिलान्यास सदर विधायक ने पूजन कर किया। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक ने कहा कि विकसित भारत में अब कोई गांव पिच सड़क से वंचित नहीं रहेगा। जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना ही मेरा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के हर गांव की प्रगति करने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों को आवास, शौचालय से लेकर नौजवानों को रोजगार से जोड़ कर सवावलम्बी बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.