पटना, नवम्बर 24 -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने राजद पर निशाना साधा और कहा कि जनादेश ने स्पष्ट कर दिया कि भीड़ इकट्ठा करने से जनसमर्थन नहीं मिलता। फर्जी उत्साह से भरोसा नहीं बनता। प्रेम रंजन ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि जनता काम देखकर वोट करती है। नेतृत्व की क्षमता देखती है, न कि डर, भ्रम और तमाशे से बनाई गई भीड़। सच्चाई यह है कि गायकों के कार्यक्रमों के सहारे से भय, आतंक और भ्रम का माहौल बनाकर वोट लेने का फार्मूला जिस दिन से बना, उस दिन से ही जनता ने राजद की नीयत पढ़ ली थी। बिहार की जनता इतनी समझदार है कि वह जुगाड़ की भीड़ और कृत्रिम लोकप्रियता से प्रभावित नहीं होती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...