प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 11 -- वाराणसी से देहरादून जा रही जनता एक्सप्रेस पर गौरा स्टेशन से आगे बढ़ते ही पथराव कर दिया गया। इससे एक महिला यात्री घायल हो गई। ट्रेन मां बेल्हादेवी धाम स्टेशन पहुंचने पर घायल महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस सुबह 10:50 बजे गौरा रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। बताते है कि ट्रेन छूटने के करीब तीन मिनट बाद रानीगंज थाना क्षेत्र के गाजी का बाग के समीप लाइन किनारे खड़े युवक ने ट्रेन पर पथराव कर दिया गया। इससे ट्रेन में सवार महिला की आंख में पत्थर लगने से वह घायल हो गई। ट्रेन मां बाराही धाम रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जानकारी जीआरपी और रेलवे पुलिस बल को दी गई। ट्रेन मां बेल्हादेवी धाम पहुंची तो घायल महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घायल महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.