लखनऊ, दिसम्बर 18 -- मोबाइल टावर, होटल और पार्क पर निर्माण ओएसडी ने कर्मियों के साथ सुनी शिकायतें लखनऊ। प्रमुख संवाददाता एलडीए के गोमती नगर कार्यालय में गुरुवार को आयोजित जनता अदालत में शहर के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे फरियादियों ने अवैध निर्माणों की शिकायतें की। ध्वस्तीकरण आदेशों की अनदेखी और अधिकारियों की कथित मिलीभगत को लेकर गंभीर आरोप लगाए। राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की व्यस्तता के चलते एलडीए का कोई भी बड़ा अधिकारी जनता अदालत में मौजूद नहीं था। ओएसडी राजीव कुमार ने कुछ कर्मचारियों के साथ बैठकर शिकायतें सुनीं। लाजपत नगर निवासी शैलेंद्र ने बालागंज चौराहा, थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में बने कमला टावर मेगा शॉप का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि यह निर्माण अवैध घोषित हो चुका है और इसे ध्वस्त करने के ...