बिहारशरीफ, अप्रैल 21 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। लोकतांत्रिक जनतांत्रिक जन विकास पार्टी ने इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र में अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव सीताराम सिंह चंद्रवंशी ने अपने समर्थकों के साथ एकंगरसराय प्रखंड के गोरबचक, हैदरपुर, जलालपुर, रानीपुर, गंनीचक, कुकुरबर, महिउद्दीनपुर समेत एक दर्जन गांवों में "अति पिछड़ा, पिछड़ा जगाओ, बिहार बचाओ" यात्रा के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि जनता का उनकी पार्टी के प्रति आकर्षण बढ़ा है और लोगों में उत्साह है। उन्होंने वर्तमान सरकार पर अति पिछड़ा, शोषित, वंचित, अल्पसंख्यक और दलित समुदायों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। मौके पर रूपलाल रावत, अनिल कुमार चंद्रवंशी, अर्जुन प्रसाद, मुंद्रिका प्रसाद, किशोरी बिंद आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.