शाहजहांपुर, जनवरी 7 -- सर्दी बढ़ने से सुबह लोग देर से घरों से निकल रहे हैं। मजदूर वर्ग को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। खुले में काम करने वाले मजदूर, रिक्शा चालक और फेरी लगाने वालों की आमदनी घट गई है। ठंड के कारण कई मजदूर काम पर नहीं पहुंच पा रहे, जिससे निर्माण और अन्य बाहरी काम प्रभावित हुए हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी ठंड और कोहरे की वजह से दिक्कत हो रही है। कारोबार पर भी सर्दी का साफ असर दिख रहा है। सुबह बाजार देर से खुल रहे हैं, जबकि शाम को ठंड बढ़ते ही दुकानों पर ग्राहक कम हो जा रहे हैं। छोटे व्यापारियों का कहना है कि रोजमर्रा की बिक्री में गिरावट आई है। सब्जी और फल मंडियों में भी सुबह के समय आवक प्रभावित हो रही है। वहीं दूसरी ओर गर्म कपड़े, अलाव और चाय-नाश्ते से जुड़े कारोबार में थोड़ी बढ़त देखी जा रही है। कुल मिलाकर, क...