देहरादून, दिसम्बर 15 -- पिथौरागढ़ जिले से अर्पण महिला समूह के माध्यम से आई जनजातीय क्षेत्र की महिलाओं ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के मुख्यालय नन्दा की चौकी पहुंचकर महिलाओं एवं पुरुषों के लिए शैक्षिक एवं जागरूकता भ्रमण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने आयोग के कार्यों, दायित्वों एवं कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पुरुषों को भी संवेदनशील बनाना चाहिए। जनजातीय क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पशु सखी योजना, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका संवर्धन, महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाएं तथा कौशल विकास एवं स्वरोजग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.