औरंगाबाद, नवम्बर 22 -- दाउदनगर महाविद्यालय के प्रेमचंद सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जनजातीय गौरव वर्ष के उपलक्ष्य में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एम. एस. इस्लाम ने की। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव वर्ष भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और बहुलतावादी समाज की पहचान को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उनके अनुसार जनजातीय समुदाय प्रकृति-संरक्षण, सामुदायिक जीवन और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं, जिनकी जीवन-दृष्टि वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देती है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे जनजातीय समुदायों के इतिहास, संस्कृति और योगदान को समझते हुए उनके संरक्षण में भूमिका निभाएं। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता इतिहास विभाग के सहायक प्राचार्य इंदू भूषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.