रांची, जून 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आजसू बुद्धिजीवी मंच द्वारा गुरुवार को राज्य भर में पर्यावरण दिवस मनाया गया। मोरहाबादी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि धरती माता को बचाना है, तो पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें। हमारी गलतियों से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है, लेकिन हम संभल नहीं रहे। उन्होंने वृक्ष लगाओ, जल बचाओ, प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ का नारा दिया। कहा कि पर्यावरण बचेगा, तभी हम स्वस्थ रह पाएंगे। भारतीय संस्कृति में पर्यावरण रक्षा का सूत्र निहित है। जैसे कि पीपल और तुलसी की पूजा में पर्यावरण रक्षा की भावना जुड़ी है। सरहुल, सोहराय, टुसू एवं करमा जैसे पर्व भी पर्यावरण रक्षा का संदेश देते हैं। झारखंड के जनजातीय समुदायों की परंपराओं से भी पर्यावरण प्रेम की सीख लेने की आवश्यकता है। बुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.