बिहारशरीफ, नवम्बर 12 -- बिहारशरीफ। एक से 15 नवंबर तक सभी शैक्षणिक संस्थानों में जनजातीय गौरव पखवारा मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित किया जाना है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के एसपीडी मयंक वरवड़े ने जारी पत्र में कहा है कि पखवारे के तहत सात तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। सोशियो इकोनॉमिक डेवलपमेंट एंड अवेयरनेस, एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट, लाइवलीहुड एंड एंटरप्रेन्योरशिप, हेल्थ एंड वेलनेस, आर्ट, कल्चर एंड हेरिटेज, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और गवर्नेंस एंड इंस्टिट्यूशनल स्ट्रेंथनिंग विषयों पर कार्यक्रम आयोजन करने का आदेश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...