गिरडीह, नवम्बर 5 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखण्ड के प्लस टू वीरेंद्र अयन उच्च विद्यालय डोरंडा में जनजातीय गौरव पखवाड़ा दिवस पर मंगलवार को कई सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी गीत पर आधारित नाटक मंचन, कहानी कथन प्रतियोगिता तथा शहीद वीरों पर आधारित मॉडल निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय के प्राचार्य बिनोद प्रसाद यादव ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान, झारखंड के आदेशानुसार 1 से 14 नवंबर तक पूरे राज्य में जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय में प्रत्येक दिन निर्देशित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय छात्र-छात्राओं अनिल हेंब्रम, अरविंद मुर्मू, मुकेश हांसदा, उपेंद्र टुडू, अशोक मुर्मू, महंती हेंब्रम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.