बोकारो, नवम्बर 12 -- खेतको, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय चांपी में जनजातीय गौरव पखवाड़ा के तहत बुधवार को आदिवासी नृत्य का आयोजन किया गया। संथाली पर्व एवं विभिन्न उत्सवों में होने वाले विभिन्न नृत्य की प्रस्तुति की गई। छात्र छात्राओं ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आदिवासी नृत्य उनकी सभ्यता और संस्कृति को दर्शाती है। यह हमारा अनमोल धरोहर है, जिसे संजोकर रखने की आवश्यकता है। संचालन सहायक शिक्षक संपत कुमार तांती ने किया। शिक्षक श्यामानंद प्रसाद, निर्मला कुमारी, मो मासूम अंसारी, मो हाशिम रजा, रामप्रसाद सोरेन, रामलाल हेम्ब्रम, अनीता कुमारी, राजेश कुमार ठाकुर, लखन लाल ठाकुर,मो मोदस्सिर आलम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान...