गढ़वा, नवम्बर 13 -- फोटो मझिआंव एक: आरके पब्लिक स्कूल ऊंचरी में जनजातीय गौरव पखवाड़ा पर बनाए गए चित्र प्रदर्शित करते छात्र मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड के आरके पब्लिक स्कूल ऊंचरी में गुरुवार को जनजातीय गौरव पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत के आदिवासी समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उनके गहन योगदान का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था। समारोह की शुरुआत स्कूल की छात्राओं द्वारा झारखंड की धरती की धुन पर किए गए एक अद्भुत जनजातीय नृत्य प्रदर्शन के साथ हुई। वहीं छात्रों ने विभिन्न शैक्षिक और रचनात्मक गतिविधियों में गहरी रुचि और उत्साह के साथ भाग लिया। साहित्यिक गतिविधियों में छात्रों ने भगवान बिरसा मुंडा सहित प्रमुख आदिवासी नेताओं के जीवन पर प्रकाश डालते हुए ...