पीलीभीत, नवम्बर 13 -- पीलीभीत। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष/ब्रज क्षेत्र के प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि हम परिवार दिवस नहीं मनाते। हम जनजाति समाज को पहचान दिलाने का काम कर रहे हैं। 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। भाजपा के जिला कार्यालय पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह से जिले की राजनीतिक और संगठन व पार्टी की गतिविधियों की जानकारियां लीं। पार्टी के कुछ लोगों में खींचतान के सवालों को वे टाल गए। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि संगठन अपना काम करता है और प्रशासन अपना काम करता है। हम सबका साथ सबका विकास पर काम करते हैं। इस मौके पर महामंत्री लेखराज भारती, रेखा परिहार, तुलाराम लोधी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...