गिरडीह, नवम्बर 6 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि झारखंड का 25वां स्थापना दिवस पखवारा के तहत गुरुवार को जनजातीय गौरव दिवस पर प्लस टू उच्च विद्यालय दुम्मा के एक छात्र ने भगवान बिरसा की तस्वीर बनाई है। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा दस के छात्र पंचम कुमार ने अव्वल नंबर पाया। स्पीच में कक्षा दस के ही प्रिंस कुमार बेहतर परफॉर्म किया। संकुल साधनसेवी मो जुनैद आलम एवं विद्यालय के प्राचार्य बिनोद वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले दोनों छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य बिनोद वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार एक नवंबर से पंद्रह नवंबर तक जनजातीय गौरव के रूप में झारखंड स्थापना महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके अनुसार हर दिन नए नए कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं। कहा कि झारखंड स्थापना महोत्सव राज्य सरकार द्वार...