रांची, नवम्बर 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। कई सामाजिक संस्थाओं की मदद से 15 नवंबर को रामदयाल मुंडा फुटबाल मैदान में होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के लिए गुरुवार को समिति गठित हुई। जगलाल पाहन आयोजन समिति के संयोजक बनाए गए। आरोग्य भवन बरियातू में हुई बैठक के बाद बताया गया कि कार्यक्रम में जनजातीय समाज के लोकनृत्य और लोक कलाओं की प्रस्तुति होगी। पूरा परिसर जनजाति महापुरुषों के कटआउट से सजाया जाएगा। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि होंगे। बैठक में बबलू मुंडा, अशोक मुंडा, मेघा उरांव, सोमा उरांव, बुधराम बेदिया, लुथरू उरांव, नकुल तिर्की आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.