भागलपुर, अगस्त 6 -- भागलपुर। भाकपा-माले ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद और झारखंड आंदोलन के अंतिम अग्रणी नेताओं में से एक शिबू सोरेन के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के नगर प्रभारी व ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त और नगर सचिव विष्णु कुमार मंडल ने इसे एक युग का अंत बताते हुए कहा कि सामाजिक न्याय व जनजातीय अधिकारों के लिए किए गए संघर्षों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। शिबू सोरेन का जीवन संघर्षों का प्रतीक था। उन्होंने न केवल झारखंड राज्य की नींव रखी, बल्कि हाशिए पर खड़े समुदायों को एक मजबूत आवाज दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.