रांची, दिसम्बर 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। जनजाति सुरक्षा मंच एवं झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति की ओर से सामूहिक विवाह का होगा। संगठन की ओर से समाज के जरूरतमंद परिवार की विवाह योग्य कन्याओं का विवाह कराने में योगदान किया जाएगा। संगठन की रविवार को एचईसी के सेक्टर तीन में सरहुल सरना पूजा स्थल परिसर में वर्ष की अंतिम मासिक बैठक में कई मसलों पर चर्चा हुई। बैठक में 11 जनवरी को वार्षिक बैठक करने पर सहमति बनी। संगठन की ओर से धर्मांतरण के विरूद्ध अभियान चला कर घर वापसी कराने, सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन व जनजाति समाज के हित में काम करने का निर्णय लिया गया। संस्था के पदधारियों ने शिक्षक पद पर चयनित अनिता मुंडा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.