मिर्जापुर, फरवरी 3 -- हलिया। क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव स्थित इनारी टोला में सोमवार को सेवा सम्पर्ण संस्थान से संबद्ध अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की तरफ से जनजाति सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज कल्याण एवं अनसूचित जनजाति राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ और विशिष्ट अतिथि एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने किया। इस दौरान जनजाति समाज के लोगों ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि जनजाति गौरव और धरोहर को संरक्षित किया जाना सबसे महत्वपूर्ण है। जनजाति समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रयासरत है। डबल इंजन की सरकार जनजाति के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं भी चला रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनजाति के गौरव को...