गढ़वा, सितम्बर 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शनिवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने अनुसूचित जनजाति समुदाय के गढ़वा जिला के पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ परिसदन भवन में बैठक आहूत कर संवाद की। संवाद के दौरान उन्होंने बताया कि देशभर के 705 से अधिक जनजातियों के विभिन्न समूहों के कल्याण के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग कार्य करती है। उन्होंने आयोग की भूमिका से अवगत कराते हुए बताया कि जनजातीय समुदाय के हक-हुकूक व अधिकारों की रक्षा व उनके संरक्षण के लिए आयोग कार्य करती है। उन्होंने अपनी शिकायतों को दर्ज कराने के लिए ncstgrams.gov.in वेबसाइट से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त साइट पर अपनी शिकायतों को दर्ज कराई जा सकती है। उसपर पर आयोग द्वारा उचित कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने का कार्य किया जाता है। बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.