रांची, नवम्बर 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री जुएल ओराम खूंटी जिला स्थित उनके पैतृक गांव उलिहातू पहुंचे। सभी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर परम्परागत जनजातीय विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इसके बाद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से आत्मीय मुलाकात की तथा शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद सभी बिरसा मुंडा कॉम्प्लेक्स उलिहातू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जनजातीय समुदायों का सर्वांगीण विकास उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.