बिहारशरीफ, फरवरी 13 -- जनगणना 2027 को लेकर 5 कोषांगों का गठन 2 चरणों में 31 मार्च 2027 तक होनी है गणना हरनौत, निज संवाददाता। जनगणना 2027 को लेकर हरनौत प्रखंड में पांच कोषांगों का गठन किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि कार्मिक कोषांग, सामग्री कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, आईटी कोषांग और नियंत्रण कोषांग के माध्यम से जनगणना करायी जाएगी। दो चरणों में 31 मार्च 2027 तक इसे पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना होगी। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी। इस संबंध में शिक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जनगणना काम एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है। इसे सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के समन्वय और सहयोग से सही तरीके से सफलतापूर्वक कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.