बोकारो, फरवरी 14 -- गोमिया।भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देश पर जनगणना 2027 के सफल, पारदर्शी एवं त्रुटिहीन संचालन को लेकर गोमिया प्रखंड में जनगणना कोषांग का गठन कर दिया गया है। इस संबंध में बीडीओ महादेव कुमार महतो ने अपर समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी, जनगणना, बोकारो को पत्र प्रेषित कर सूचना दी है। पत्र के अनुसार बीडीओ को चार्ज पदाधिकारी तथा एमओ पवन कुमार चौबे को सहायक चार्ज पदाधिकारी बनाया गया है। कोषांग में जनसेवक-सह-प्रभारी प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक के रूप में युधिष्ठिर महतो को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जनसेवक राजकिशोर मिश्रा, रौशन कुमार सिंह, कृष्णकांत ओझा एवं शिवचरण सोरेन को सदस्य बनाया गया है। शिक्षा विभाग से अमित नंदन (उच्च माध्यमिक विद्यालय, झिरकी उर्दू), नरेश कुमार (उच्च माध्यमिक विद्यालय, सियारी), बाबूलाल रविदास (मध्य वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.