शामली, फरवरी 19 -- जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन एवं सुचारु संचालन को लेकर गुरुवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम एवं जिला जनगणना अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना स्वतंत्रता के बाद देश की आठवीं जनगणना होगी। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल एवं पेपरलेस माध्यम से कराई जाएगी। नागरिकों को मोबाइल एप के जरिए स्वयं अपना विवरण दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित एप डाउनलोड कर आवश्यक जानकारियां भरनी होंगी। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य के लिए सुपरवाइजर एवं इन्वेस्टिगेटर नियुक्त किए जाएंगे, जिन्हें मास्टर ट्रेनरों द्वारा विधिवत प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की शुरुआत पहले सुपरवाइजर स्तर से कराई जाएगी। इस कार्य में शिक्षकों, लेखपालों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.