मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- वर्ष 2027 की जनगणना को लेकर कार्य शुरू हो गया है। जनपद में करीब 9 हजार कर्मचारी डिजिटल गणना करेंगे। इसके लिए मास्टर ट्रेनर के द्वारा कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वर्ष 2027 की जनगणना को लेकर मकानों का सूचीकरण कार्य चल रहा है। 1 मार्च 2027 तक जनगणना का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण किया जाना है। इसके लिए समय-समय पर समीक्षा बैठक भी हो रही है। वर्ष 2027 की जनगणना के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। जिसमें डीएम अध्यक्ष और एडीएम वित्त एंव राजस्व को संयाजक बनाया गया है। वहीं सीडीओ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एंव संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना एंव जनसम्पर्क अधिकारी, जनगणना कार्य निदेशालय की प्रतिनिधि को समिति में सदस्य बनाया गया है। एडीएम वित्त ...