संभल, फरवरी 13 -- बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनगणना 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रथम चरण मकान गणना को समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया। अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने समिति को जनगणना की रूपरेखा से अवगत कराते हुए बताया कि यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। मकान गणना का चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा। इसके लिए संबंधित विभागों से कर्मचारियों और शिक्षकों की सूची तत्काल तहसीलों व नगरीय निकायों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि समय रहते प्रगणक और सुपरवाइजर की नियुक्ति व प्रशिक्षण पूरा किया जा सके। बैठक में उप जिलाधिकारी संभल रामानुज, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर विकास चंद्र, न...