बेगुसराय, दिसम्बर 11 -- बीहट। बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित नीरज सभागार में बुधवार को बीडीओ अनुरंजन कुमार ने जनगणना तथा लघु सिंचाई गणना को लेकर संबंधित कर्मियों के साथ बैठक की। बीडीओ ने बताया कि संबंधित कर्मियों को राजस्व ग्राम की सूची तैयार करने तथा पूरे प्रखंड क्षेत्र में स्थित बोरिंग की संख्या की सूची बनाने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिये गये। मौके पर प्रखंड सांख्यिकी अधिकारी सत्येन्द्र कुमार, कृषि समन्वयक राकेश कुमार, राजकिशोर सिंह, निकेश कुमार, नवीन कुमार, किसान सलाहकार पंकज, राजीव, मकरंद, अजीत कुमार, राजस्व कर्मचारी मो. जावेद, अजीत कुमार, जलज कुमार गुप्ता, रेखा कुमारी, कुंदन कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...