लखनऊ, जनवरी 30 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जनगणना में पिछड़ी, अगड़ी, दलित, आदिवासी सभी जातियों की गिनती होनी चाहिए। जातियों की गिनती का कालम शामिल होना चाहिए। जातीय जनगणना होने से हर जाति की संख्या का पता चल जाएगा। उससे हर जाति को हक और सम्मान दिलाने में आसानी होगी। अखिलेश ने शुक्रवार को कन्नौज में बातचीत में कहा कि कोविड काल में वैक्सीन लगवाने से बहुत लोगों की जान गई है। हमारी मांग है कि जातीय जनगणना में लोगों की मौत के कारण और बीमारी की भी जानकारी लिखी जाए। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य ने जो बातें कहीं हैं सरकार के पास उनका जवाब नहीं है। सरकार जानबूझकर उनका अपमान कर रही है। भाजपा समाज के सभी वर्गों को अपमानित कर रही हे। नफरत की राजनीति कर रही है। भाजपा उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर तक हर जगह नफरत फैला रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.