गोपालगंज, फरवरी 19 -- गोपालगंज, त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव। मकान सूचीकरण ब्लॉक जनगणना में सिर्फ घर ही बल्कि उसके फर्श और छत का आंकड़ा भी संग्रहित किया जाएगा। जिसमें यह देखा जाएगा कि फर्श पर टाइल्स लगा है या मोजैक लगा है या सीमेंट का पक्का फर्श है। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि छत पक्का है या कच्चा या कड़ी-लड़की का है। यही नहीं इस बार परिवार का आकलन उसकी रसोई से किया जाएगा। यानि कि एक रसोई मतलब एक परिवार। अगर संयुक्त परिवार है और एक घर में रसोई एक ही है तो उसे सिर्फ एक परिवार ही गिना जाएगा। केन्द्र सरकार के जनगणना निदेशालय ने मकान सूचीकरण ब्लॉक जनगणना करने के लिए 01 अप्रैल से लेकर सितंबर 2026 तक की तिथि निर्धारित की है। इसको लेकर गोपालगंज जिले में 02 मई से लेकर 31 मई तक गोपालगंज जिले में घर-घर मकान सूचीकरण ब्लॉक जनगणना करने का लक्ष्य रखा गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.