महाराजगंज, फरवरी 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अगली जनगणना इस बार जिले में सिर्फ आबादी नहीं गिनेगी, बल्कि यह भी बताएगी कि किस उम्र वर्ग में कितने लोग अब तक कुंवारे हैं। उम्र व वैवाहिक स्थिति से जुड़े सवालों के जरिए यह साफ होगा कि कितने युवक-युवतियां शादी की दहलीज पर हैं, कितनों की उम्र इंतजार में आगे बढ़ गई और कितने लोग विवाह बंधन में बंध चुके हैं। 33 सवालों की प्रश्नावली हर घर का सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइल तैयार करेगी। पिछली 2001 और 2011 की जनगणनाओं में भी उम्र और वैवाहिक स्थिति के आंकड़ों से सामाजिक बदलाव की तस्वीर उभरी थी। 2011 के आंकड़ों में 20-29 आयु वर्ग में अविवाहितों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई थी, जिसे विशेषज्ञों ने शिक्षा, रोजगार व पलायन से जोड़ा था। इस बार उम्र के साथ वैवाहिक स्थिति दर्ज होने से यह स्पष्ट होगा कि 25, 30 या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.