सोनभद्र, फरवरी 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनगणना की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान आगामी जनगणना कार्य को पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपादित किए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना कार्य से जुड़े सभी मास्टर ट्रेनर एवं गणना में लगाए जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न आए। कहा कि डिजिटल जनगणना के सफल क्रियान्वयन के लिए तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता, इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा उपकरणों की अग्रिम जांच सुनिश्चित की जाए। निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार कर सभी संबंधितों को समय रहते सूचित किया जाए, जिससे प्र...