पटना, फरवरी 9 -- राज्य सरकार ने जनगणना-2027 की तैयारी तेज कर दी है। दो मई से 31 मई तक होने वाली मकानों की गणना से पहले अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके तहत राज्य से लेकर जिलास्तर तक नोडल अधिकारी नामित होंगे। जनगणना के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को राज्यस्तर पर नोडल बनाया गया है जो जनगणना निदेशालय से समन्वय बनाए रखेगा। मुख्य सचिव के स्तर पर बनी राज्य स्तरीय समन्वय समिति पूरी प्रक्रिया की नियमित तौर पर समीक्षा करते रहेगी। अधिकारियों के अनुसार आम लोगों को स्वगणना का भी मौका दिया जाएगा। इसके तहत 18 अप्रैल से एक मई तक आम लोग स्वगणना कर सकेंगे। इसके बाद ही सरकार के स्तर पर मकानों की गणना शुरू होगी। मकान सूचीकरण व गणना के लिए प्रश्नावली तैयार है। इस चरण में कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो मकानों की स्थिति, उपयो...