रांची, दिसम्बर 19 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी फुटबॉल मैदान में होनेवाले जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव 25 दिसंबर से शुरू किया जाएगा। यह निर्णय संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। महोत्सव में फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकशी, तैराकी, एथलेटिक्स, इंडोर आदि खेलों के 100 से अधिक स्पर्धाएं होना सुनिश्चित किया गया है। खेल महोत्सव का समापन सात जनवरी 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष रमन कुमार ने किया। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष कुंती देवी, महासचिव सत्यपाल राउत, खेल प्रभारी अमन कुमार जायसवाल और पिंकी कुमारी, सोशल मीडिया आईटी प्रभारी संदीप कुमार वर्मा सक्रिय सदस्य विजय कुमार सिंह, अजीत कुमार सहित निर्णायक मंडली के सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.