रांची, दिसम्बर 20 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। समाजसेवी बिरसा करमाली को जनकल्याण समर्पण संस्थान, सिकिदिरी का केंद्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ढेलवाखूंटा स्थित केंद्रीय कार्यालय में संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें उपाध्यक्ष चुना गया। संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बिरसा करमाली ने संस्थान के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। संस्थान के महासचिव सत्यपाल राउत, कोषाध्यक्ष रमन कुमार, खेल प्रभारी अमन कुमार जायसवाल और पिंकी कुमारी, सोशल मीडिया आईटी प्रभारी संदीप कुमार वर्मा, प्रवक्ता बृजकिशोर प्रसाद, सक्रिय सदस्य विजय कुमार सिंह, रोहित क्षेत्री, अजीत कुमार, अक्षय रजवार, संतोष करमाली आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...