रांची, दिसम्बर 25 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जनकल्याण समर्पण संस्थान सिकिदिरी की ओर से आयोजित खेल महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना के फुटबॉल मैदान में हुआ। खेल महोत्सव के पहले दिन पिछले एक साल में तैराकी और एथलेटिक्स में बेहतर प्रदर्शन करनेवाली पांच बालिका खिलाड़ियों-पिंकी कुमारी, श्रेया कुमारी, आंचल कुमारी, सरिता कुमारी और दिया कुमारी को अतिथियों ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि इस खेल महोत्सव में तैराकी, एथलेटिक्स, कबड्डी, इंडोर गेम, खो-खो, रस्साकशी और फुटबॉल सहित 100 से अधिक प्रतियोगी खेलों का आयोजन किया जाता है। खेल महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व अतिथियों ने पूर्व प्रधानमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.