सहरसा, फरवरी 7 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग विभाग से संबंधित योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में ऋण की स्वीकृति एवं वितरण के लिए विभागीय निर्देश के आलोक में शुक्रवार को जवाहर विकास भवन सहरसा में ऋण कैम्प का आयोजन किया गया। जिससे सुयोग्य पात्र आवेदकों को योजनाओं का लाभ सुलभ एवं त्वरित गति से प्राप्त हो सके ताकि लाभुक को स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर मिल सके एवं उनकी आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिल सके।जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक ने बताया गया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनान्तर्गत भौतिक लक्ष्य 157 के विरूद्ध विभिन्न बैंक शाखाओं में कुल 840 ऋण आवेदन पत्र अग्रसारित किये गये।जिसमें विभिन्न बैंकों द्वारा कु...