नई दिल्ली, फरवरी 8 -- नई दिल्ली, व.सं.। जनकपुरी हादसे को लेकर भाजपा और आप के बीच सियासत गरमा गई है। भाजपा का कहना है कि दिवंगत युवक कमल ध्यानी के परिवार से भाजपा नेता संपर्क में हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि इस हादसे पर आप के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज का बयान संवेदना नहीं दर्शाता है। अगर भारद्वाज को पीड़ित परिवार की चिंता होती तो वो उनसे मिलकर आते। सचदेवा ने कहा कि किसी दुर्घटना में किसी भी परिवार का सदस्य खोना दुख की बात है। पीड़ित परिवार को सहारा देना सरकार का काम है। लेकिन, इस पर राजनीतिक बयानबाजी करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सेवा व समर्पण के संकल्प के लिए समर्पित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...