नई दिल्ली, फरवरी 10 -- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में डीजेबी के गड्ढे में गिरने से हुई बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस का ऐक्शन जारी है। दो ठेकेदारों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है, जबकि उप ठेकेदार की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। इस मामले में गिरफ्तार एक मजदूर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि जनकपुरी इलाके में खुले में बने डीजेबी के गड्ढे में गिरने से 25 साल के बाइक सवार की मौत के मामले में दो ठेकेदारों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं। पुलिस ने तीसरे आरोपी की न्यायिक हिरासत भी बढ़ा दी है और एक मजदूर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मजदूर पर समय पर अधिकारियों को घटना की सूचना नहीं देने का आरोप है।घटनास्थल पर मौजूद था मजदूर अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार भाइयों हिमांशु गुप्ता औ...