नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली। जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 14 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। एमबीबीएस के बाद दो वर्ष के भीतर इंटर्नशिप कर चुके डॉक्टर इस नियुक्ति प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। 16 फरवरी आवेदन की आखिरी तारीख है। इसके बाद टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर नियुक्ति होगी। नियुक्ति प्रक्रिया और पात्रता से संबंधित अधिक जानकारी स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट health.delhi.gov.in से ली जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...