नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, व.सं.। डाक विभाग की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय फिलाटेलिक प्रदर्शनी यशो पेक्स-26 का जनकपुरी में आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में डाक टिकट की आकर्षक दुनिया के माध्यम से त्योहारों, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया गया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ दिल्ली डाक परिमंडल के पोस्टमास्टर जनरल (संचालन) नीरज कुमार झा ने किया। उन्होंने बताया कि जहां परंपरा आधुनिक दिमागों से मिलती है विषय पर आधारित प्रदर्शनी में देश की समृद्ध विरासत को दर्शाने वाले डाक टिकटों और फिलाटेलिक सामग्री के 70 फ्रेम प्रदर्शित किए गए हैं। पहले दिन मुख्य रूप से स्टैंप डिजाइनिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता व ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता जैसी रोचक गतिविधियां हुईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...