मधुबनी, नवम्बर 21 -- हरलाखी। नेपाल के ऐतिहासिक व पौराणिक काल से जुड़े धार्मिक नगरी जनकपुरधाम में भगवान श्रीराम व जनकपुर के राजा जनक की दुलारी माता जानकी के विवाहोत्सव का विधान गुरुवार को नगरवासियों की पूरी निष्ठा, आस्था व उमंग के साथ उत्सवी माहौल में नगरदर्शन कार्यक्रम से शुभारंभ हो गया। नगरदर्शन के साथ ही राजा जनक के दरबार अर्थात जानकी मंदिर का आकर्षण भी बढ़ गया है। गुरुवार को जानकी मंदिर परिसर में जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास व उत्तराधिकारी महंत रामरोशन दास की अगुवाई में भगवान श्रीराम को नगर दर्शन कराया गया। दोनों महंत ने साज सज्जा पर बैठे भगवान की पूजा व सम्मान के साथ अंग वस्त्र, फूल माला आदि पहनाए गए।मिथिला में आगमन पर प्रभु श्री राम ने गुरु विश्वामित्र व भ्राता लक्ष्मण के साथ जानकी मंदिर परिसर में घूमकर नगर दर्शन किये। मैथलानियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.