सीतामढ़ी, मई 7 -- जनकपुरधाम। जनकपुरधाम में जगत जननी जानकी के प्रकाट्य दिवस जानकी नवमी धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार की सुबह जानकी मंदिर के महंत राम रोशन दास वैष्णव के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ दूधमती नदी में स्नान के लिए प्रस्थान किए। शाही स्नान में सैकड़ों साधु -संत,महंत तथा आम श्रद्धालु शामिल हुए। इधर गंगासागर, धनुष सागर, बिहार कुंड आदि सरोवरों में श्रद्धालु ने स्नान कर जानकी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना किए। जानकी मंदिर, बिहार कुंड, अग्नि कुंड स्थित झूलन कुंज, सुंदर सदन सभी मठ मंदिरों में जानकी नवमी पर बधाई आयोजित किया गया। विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा के अध्यक्ष संतोष कुमार साह की अगुवाई में जानकी मंदिर में दो सौ 51कन्याओं का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक रामाशीष यादव तथा जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ...