औरंगाबाद, जून 17 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विधिक सेवा सदन में स्थाई लोक अदालत का संचालन शुरू हो गया है। अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त जिला जज अशोक राज और गैर न्यायिक सदस्य ऋषिकेश तथा आयुष बगारिया हैं। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि इसमें जन उपयोगी सेवाएं संबंधित विवाद केस के रूप में लाए जाएंगे। स्थाई लोक अदालत का फैसला सर्वमान्य होगा। मुख्य विषयों में वायु, जल, सड़क, यात्री समस्या, माल परिवहन सेवा में त्रुटि, डाक सेवा, टेलीफोन सेवा, रोशनी और पानी आपूर्ति, लोक स्वच्छता, स्वास्थ्य रक्षा प्रणाली, अस्पताल व डिस्पेंसरी सेवा, बीमा सेवा, मनरेगा, शैक्षिक और शौक्षनिक संस्थान, आवास व भू संपदा सेवा, जलजमाव, नाली की समस्या, गंदगी, विद्युत व जल कलेक्शन अवैधानिक रूप से काटा...