गढ़वा, फरवरी 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विकास माली लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। उनका जनआशीर्वाद यात्रा ने शहर की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। खास बात यह है कि अभियान को और भी प्रभावशाली बना रही हैं उनकी धर्मपत्नी पूजा माली। वह हर कदम पर उनके साथ मौजूद रहकर लोगों से संवाद स्थापित कर रही हैं। शहर के विभिन्न वार्डों, गलियों और मोहल्लों में विकास समर्थकों के साथ घर-घर पहुंच रहे हैं। उस दौरान स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। खासकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी इस चुनावी अभियान को अलग पहचान दे रही है। कई स्थानों पर महिलाओं ने पूजा का स्वागत किया और अपनी समस्याओं को साझा किया। पूजा ने भी धैर्यपूर्वक उनकी बातें सुनीं और समाधान के लिए सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। वह विशेष रूप से म...