जमशेदपुर, जनवरी 10 -- जदयू ने मानगो में डोर टू डोर कचरा उठाव नहीं होने की समस्या के खिलाफ 15 जनवरी को मानगो नगर निगम का घेराव करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को उलीडीह थाना समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने की, जिसमें वार्ड संख्या 5 की बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान महिलाओं ने डोर-टू-डोर कचरा उठाव व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि नियमित कचरा संग्रहण नहीं होने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। जदयू थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि स्थिति में...