बिहारशरीफ, मार्च 3 -- करायपरसुराय में कार्यकर्ताओं ने की बैठकविधायक प्रेम मुखिया को किया सम्मानित फोटो: प्रेम मुखिया-करायपरसुराय के मेढ़मा गांव में रविवार को विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया को सम्मानित करते कार्यकर्ता। करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को मेढ़मा गांव में हुई। बैठक में प्रखंड की सभी सात पंचायतों के सभी बूथों पर सात सदस्यों की कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं ने बैठक में शामिल हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया को सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ स्तर पर कमेटी का गठन कर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का प्रयास करें। हिलसा के मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने कहा कि पार्टी सभी के दुख-सुख में साथ रहती...