बगहा, मई 4 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। राज्य स्तरीय जदयू के राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य पद पर नीतेश कुमार का मनोनयन किया गया है। ये सरकार और संगठन के बीच कड़ी का कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर उठाएंगे। इनके मनोनयन पर सर्किट हाउस में जिला प्रवक्ता असलम खान हक्की, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, संजीव पटेल, रवि रंजन सिंह, मोहित दुबे, रामभरोस सिंह, नितेश तिवारी, सुरेश प्रसाद गुप्ता, बृजेश पटेल, संजय पटेल, सुमित सिंह बबलू, अशोक पटेल आदि कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य पद पर नीतेश कुमार के मनोनयन पर सांसद सुनील कुमार, जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा, डॉ एन एन शाही, वक़्त बोर्ड के अध्यक्ष नेहा नेसार सैफी, जिला प्रभारी राणा रणधीर सिंह चौहान ने बधाई देते हुए जि...