पूर्णिया, जनवरी 1 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रौटा गांधी नगर में मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व पांच पंचायतों के प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने किया। अभियान में 50 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। विधानसभा प्रभारी कमाल अंजुम ने बताया कि प्रत्येक पांच पंचायतों पर एक सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया है। अरविंद कुमार सिंह के आवंटित क्षेत्र में रौटा, रायबैर, मंझौक, शीशा बाड़ी और मालोपाड़ा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय को मजबूती मिली है, जिससे आम जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। अभियान के दौरान प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों को...