भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जनता दल (यूनाइटेड) के जिला संगठनात्मक चुनाव को लेकर गुरुवार को एक विवाह भवन में बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाची पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद शाह की अध्यक्षता और पर्यवेक्षक मनोरंजन मजूमदार की उपस्थिति में चुनाव की रूपरेखा तय की गई। जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर ने बताया कि जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव 20 से 23 फरवरी के बीच संपन्न होगा, जबकि जिलाध्यक्ष का चुनाव 1 मार्च को निर्धारित है। बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.