लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के तत्वावधान में जिला जनता दल (यू) द्वारा सोमवार को लखीसराय नगर परिषद स्थित सम्राट अशोक भवन में नगर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया आयोजित की गई। चुनाव को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार साहू एवं पर्यवेक्षक योगेंद्र राय की देखरेख में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान संगठनात्मक नियमों का कड़ाई से पालन किया गया। मतदान की सभी व्यवस्थाएं सम्राट अशोक भवन में की गई थीं। हालांकि अंततः नगर अध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उनके नाम पर किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा दावा पेश नहीं किए जाने के कारण उन्हें सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष चुना गया। निर्वाची पदाधि...